जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद ने बड़ा एलान किया है। 30 मार्च 2025 को हिंदू नववर्ष के पहले दिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर वक्फ बोर्ड की समाप्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन की घोषणा की है। महंत यति नरसिंहानंद को पुलिस ने समर्थकों सहित नजरबंद कर दिया। रविवार की देर रात से ही पुलिस ने कई समर्थकों के घर पर डेरा डाल दिया और सभा में शामिल न होने देने की बात कही। शाम करीब चार बजे डासना मंदिर और समर्थकों के आवासों से पुलिस हटाई गई।