इंद्रप्रस्थ आवासीय कॉलोनी में छह साल पहले सड़कें बनाईं गईं थी। अब सड़के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जगह-जगह बड़े-बडे गढ्ढे हो गए हैं। रोजाना गढ्ढे में गिरने से दो पहिया चालक चोटिल हो रहे हैं। लोगों जीडीए से कई बार शिकायत की, लेकिन अधिकारियों ने कोई काम नहीं कराया। आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी और कॉलोनी के लोगों ने रुपये इकठ्ठा करके 12 किलो मीटर की सड़क और गढ्ढे भरने का काम खुद शुरू किया है।