फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: बारिश से प्रतीक सोसाइटी के बेसमेंट में पानी, NH 9 की सर्विस लेन भी डूबी; कई जगह जलभराव से लोग परेशान

गाजियाबाद में आज हुई बारिश की वजह से कई जगहों पर पानी भर गया। एक तरफ एनएच 9 की सर्विस रोड पर पानी भर गया। तो वहीं दूसरी तरफ बारिश होते ही फिर प्रतीक सोसाइटी के बेसमेंट में पानी भर गया। आज सुबह से दोपहर तक निरन्तर कभी कम कभी तेज बारिश हुई। परिणाम स्वरूप महानगर के विभिन्न भागों में भारी जल भराव की स्थिति बन गई। फेडरेशन आफ लाइनपार आर डबलयू ए के अध्यक्ष आर के आर्य ने बताया कि आज हुई बारिश से बागू बाईपास क्षेत्र के भीम नगर व आसपास की कॉलोनियों में बरसात का पानी अनेकों घरों में घुस गया और गलियों में पानी के ठहराव से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। आर के आर्य ने यह भी बताया कि बाईपास के इस ओर की कालोनी सर्वोदय नगर का भी बुरा हाल है।घुटनों-घुटनों पानी में लोग चलने को मजबूर हैं। उल्लेखनीय है कि मेरठ एक्सप्रेसवे बनने के बाद पानी भराव की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। नाले और नालियों से पानी की निकासी गहराई होने के कारण प्रभावहीन हो गई है। गत छह सात वर्षों से लाइनपार फेडरेशन के पदाधिकारी इस विकराल समस्या के स्थायी समाधान हेतु अनेकों बार निगम अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कर चुके हैं, योजनाएं स्वीकृत भी हुई किंतु धरातल पर कुछ होना बाकी है। फेडरेशन के महासचिव नेमपाल चौधरी का कहना है कि भीमनगर आर डबलयू ए के पदाधिकारियों ने पार्षद से लेकर सांसद तक अनेकों बार बताया कि हाईवे निर्माण के बाद बरसात के पानी की निकासी की व्यवस्था की गई है। बहुत ही आवश्यक है। विधायक और सांसद ने ठोस आश्वासन के साथ-साथ प्रशासन पर दबाव बनाकर योजना स्वीकृत भी कराई गई, जो अभी बजटीय व्यवस्था में अटकी पड़ी है। लाइनपार फेडरेशन मांग करती है कि इस क्षेत्र की पानी भराव/निकासी की समस्या का यथाशीघ्र निस्तारण किया जाए। ताकि इस क्षेत्र की जनता को प्रतिवर्ष होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके। गलियों में पानी भराव के वीडियो संलग्न है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें