दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले गैंग के सरगना समेत पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी छिजारसी सेक्टर-63 स्थित गली नंबर दो निवासी सागर शर्मा बीकॉम का छात्र है। वहीं बाकी आरोपी रोहित, आशु, आकाश उर्फ कल्लू और नीरज 12वीं पास हैं।