गाजियाबाद के संजय नगर सेक्टर-23 व्यापार मंडल के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने सेक्टर 23 डी-एक शराब के ठेके के विरोध में एक ज्ञापन जिला अधिकारी महोदय को सौंपा है, जिसमें संजय नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गोयल ने बताया कि संजय नगर सेक्टर 23 में मार्केट है। साथ ही 50 मीटर की दूरी पर मंदिर है, स्कूल है। ठेका खोलने के मानकों को छुपाया गया है। रोजाना महिलाएं और स्कूल के बच्चों का आवागमन उसी रास्ते से होता है।