देश की पहली रैपिडएक्स ट्रेन के कॉरिडोर का उद्घाटन 20 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साहिबाबाद से करेंगे। उद्घाटन से पहले रैपिडएक्ट रेल का ट्रायल भी हुआ। रैपिड रेल ने 152 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा की स्पीड तक पहुंच गई। पीएम के उद्घाटन करने के अगले दिन से ही रेल सेवा शुरू हो जाएगी।