फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर किशोरी ने युवक पर किया ब्लेड से हमला, पेट व हाथ पर हुआ घाव, सामने आया वीडियो

अनुज कुमार Updated Sat, 03 May 2025 10:03 PM IST

मोहल्ला कृष्णगंज निवासी युवक पर दुकान में बैठने के दौरान एक किशोरी ने ब्लेड से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं लोगों द्वारा किशोरी को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। घटना सीसीटीवरी में कैद हो गई है। तहरीर के अनुसार कृष्णगंज निवासी नरेश कुमार ने बताया कि उनका भतीजा अभय कुमार अपने पिता प्रवेश कुमार के जनरल स्टोर पर बैठता है। शनिवार की शाम वह अपने पिता के साथ दुकान पर बैठा था। तभी एक मोहल्ला निवासी किशोरी दुकान पर आई और पेट व हाथ पर ब्लेड से कई वार कर दिए। हमले में अभय गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों के मुताबिक किशोरी इससे पहले भी ईंट से हमला कर चुकी है। घटना का वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। परिजनों के अनुसार किशोरी मानसिक रूप से कमजोर है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि किशोरी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें