मुरादनगर के ओम सन पब्लिक स्कूल के स्पोर्ट्स ऐकडेमिक क्रीड़ास्थल पर क्रिसमस और तुलसी पूजन के पावन अवसर पर दो दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी चौधरी यशवीर सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने मशाल की लौ प्रज्वलित करके उत्साह के साथ खिलाड़ियों को मार्चपास्ट के लिए रवाना किया। स्कूल प्रबंधक अशोक गुप्ता ने बच्चों को खेलों की महत्ता बताते हुए उन्हें जीवन में अनुशासन व स्फूर्ति से भरा आपसी सौहार्द का एक शसक्त माध्यम बताया। प्रथम दिन जूनियर वर्ग के छात्रों ने विभिन्न खेलों में बड़े जोश के साथ भाग लिया। प्ले वे के बच्चों की रेस में आतिफ, फ्रॉग रेस में नर्सरी के तोषित, बॉल इन बास्केट में आश्वी, 30 मीटर रेस में कक्षा प्रेप के नक्श, स्पून लेमन रेस में कक्षा एक की ग्रेसी, 50 मीटर रेस में कक्षा दो के कन्हैया व श्रेया चौधरी, शटल रेस में कक्षा तीन के ध्रुव शर्मा व भूमिका, 100 मीटर रेस में कक्षा चार के रक्षित व अंशिका और शटल रन में कक्षा पाँच की मायरा प्रथम रहे। स्पोर्ट्स मीट का आयोजन स्पोर्ट्स कोच गजेंद्र त्यागी और रमन शर्मा, गार्गी त्यागी के नेतृत्व में किया गया। प्रबंधक अशोक गुप्ता, निदेशक अनुराग गुप्ता, प्रधानाचार्या डॉ.पूर्णिमा वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।