थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र के 80 फुटा रोड स्थित विक्रम एन्क्लेव में बने प्रेरणा स्थल का स्टील ग्रिल गेट सात फरवरी को अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया गया। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर ग्रिल चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ दिन पहले ही इस प्रेरणा स्थल का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया था। वार्ड 37 के पार्षद रवि भाटी ने बताया कि पुलिस को मामले की तहरीर दे दी गई है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।