हमें एसआईआर प्रक्रिया से कोई दिक्कत नहीं है और न ही यह संदिग्ध है। संदिग्ध की श्रेणी में मतदाता सूची आ रही है। एसआईआर के नाम पर भाजपा केवल विपक्ष के वोट काटने का काम कर रही है। यह बात उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य नरेंद्र राठी के शालीमार गार्डन स्थित आवास पर प्रेसवार्ता में कही। पूर्व मुख्यमंत्री नरेंद्र राठी की माता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने एसआईआर को कटघरे में रखते हुए कहा कि भाजपा का काम केवल विपक्षी दलों के समर्थकों के वोट पर चीरा लगा रही है। वहीं इंदौर हादसे के बाद कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान को हरीश रावत ने उनका अहंकार बताया। बातचीत में उन्होंने कहा कि बहुत जल्द कांग्रेस सत्ता में वापस लौटेगी।