वेव सिटी क्षेत्र में पिछले काफ़ी दिनों से वेव सिटी बिल्डर के खिलाफ अपनी मांगो को लेकर आन्दोलन कर रहे किसानों की बृहस्पतिवार को विकास प्राधिकरण के कार्यालय में जीडीए वीसी की अध्यक्षता में दोपहर 1 बजे मीटिंग हुई, जिसमें वेव सिटी के प्रतिनिधि व किसान प्रतिनिधि भी शामिल रहे,किसानों ने वार्ता को सकारात्मक बताया।किसान नेता डॉ रुपेश वर्मा ने कहा कि जीडीए उपाध्यक्ष की मौजूदगी में वार्ता सफल रही जीडीए वीसी द्वारा बिल्डर को किसानों से किये गए मई 2014 के समझौते के विषय में वार्ता की गई,बैठक में दोनों पक्षों के द्वारा अपनी बातें रखी गई तथा कतिपय बिन्दुओं पर समयबद्ध कार्यवाही किये जाने पर सहमति बनी, जिससे किसानों में भारी उत्साह है, समझौते के सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर उनके निस्तारण को लेकर 26 सितम्बर को दोपहर 12 बजे जीडीए दफ्तर में मीटिंग होगी जिसमें वीसी मौजूद रहेंगे।मीटिंग में मुख्य रूप से सतीश त्यागी,टीकम नागर,अमित चौधरी,मोहित त्यागी,प्रमोद डबास,अनुज चौधरी,सोनू प्रधान,सुनील फौजी,अवनीत पंवार,गुड्डू मुखिया,गजेन्द्र फौजी,कुलदीप नागर,देवी सिंह, प्रदीप चौधरी,अमन प्रधान,शीशपाल चौधरी,राजवीर सिंह,सुरेन्द्र चौधरी,मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।