फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: एचएलएम में होगा नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का आगाज

अनुज कुमार Updated Thu, 11 Sep 2025 09:09 PM IST

दिल्ली मेरठ रोड स्थित एचएलएम कॉलेज में तीन दिवसीय फेडरेशन कप नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का आयोजन शुक्रवार से होगा। इस प्रतियोगीता में 10 राज्यों से महिला व पुरुष टीमें भाग लेगी। पत्रकार वार्ता में उत्तर प्रदेश सॉफ्टबॉल संघ के सचिव एलआर मौर्य ने बताया कि प्रतिवर्ष फेडरेशन कप नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाता है इसमें राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप की शीर्ष 10 टीमें पुरुष व महिला वर्ग को आमंत्रित किया जाता है। इस स्पर्धा में विभिन्न प्रदेशों के उत्कृष्ट राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भाग लेते हैं। यह स्पर्धा एचएलएम महाविद्यालय एवं उत्तर प्रदेश सॉफ्टबॉल संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की जा रही है। संस्थान के संयुक्त निदेशक धीरज शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम रविंद्र कुमार होंगे। विशेष अतिथि लोकसभा सचिवालय डिप्टी डायरेक्टर संदीप कुमार, जल शक्ति मंत्रालय डिप्टी डायरेक्टर संतराम, एचएलएम ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन सुनील मिगलानी,डीपीएसजी वसुंधरा के अध्यक्ष रोहित पाठक, निदेशक डॉ अनुज अग्रवाल मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर भारतीय सॉफ्टबॉल संघ के महासचिव प्रवीण अनावकर, सचिव पंकज सिंह, डॉ अर्जुन सिंह पंवार. अनिल कुमार बाजपेई, डॉ राजकुमार शर्मा, रूपसी मलिक आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें