उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के इलाइचीपुर गांव स्थित खांसी के प्रतिबंधित कफ सिरप के गोदाम पर पुलिस और औषधि विभाग ने छापेमारी की। गोदाम से पुलिस ने एक आरोपी गौतम सिंह निवासी बहराइच को गिरफ्तार किया। गौतम के दो साथी पुलिस के हाथ नहीं आए। पुलिस ने मौके से करीब 87 लाख रुपये की दवाई बरामद की। गोदाम से करीब 40926 कफ सिरप बरामद हुए हैं।