क्षेत्रांतर्गत इन्द्रगढ़ी में पारिवारिक विवाद में तमंचा लेकर ताऊ के घर पहुंचे युवक का वीडियो एक्स पर हुआ वायरल, पुलिस ने युवक को अवैध तमंचे सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा। इन्द्रगढ़ी में आपसी दो भाईयों के परिवार की महिलाओं के बीच मारपीट होने के बाद, तमंचा लेकर भतीजा ताऊ के घर के बाहर तमंचा लहराते हुए गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर गया, पीड़ित ने भतीजे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,पुलिस ने अवैध तमंचा किया बरामद। मसूरी क्षेत्र के इन्द्रगढ़ी गांव में दो भाईयों के परिवारों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। महिलाओं के बीच हुई मारपीट के बाद एक पक्ष के युवक ने तमंचा लेकर दूसरे पक्ष को धमकाने का प्रयास किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि 13 नवंबर को इन्द्रगढ़ी गांव में प्रथम पक्ष देशराज पुत्र नत्थू सिंह और द्वितीय पक्ष सत्यप्रकाश पुत्र नत्थू सिंह के परिवार की महिलाओं के बीच झगड़ा हुआ था। जिसमें घायल पक्ष का मेडिकल कराकर उनकी तहरीर के आधार पर सत्यप्रकाश सहित अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसी विवाद के बाद प्रथम पक्ष का युवक प्रशान्त उर्फ मोगली पुत्र देशराज, अपने साथी सुनील पुत्र लालचंद के साथ तमंचा लेकर अपने ताऊ सत्यप्रकाश के घर के बाहर पहुंचा और गाली-गलौज व धमकी दी। घटना का वीडियो एक्स पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में धारा 115(2),118(1),351(3) व 352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी प्रशांत उर्फ मोगली निवासी सतीश प्रधान के सामने वाली गली, इन्द्रगढ़ी मसूरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत अलग से मुकदमा पंजीकृत किया गया है।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके ताऊ सत्यप्रकाश ने उसके माता-पिता के साथ मारपीट की थी, जिसके चलते वह गुस्से में तमंचा लेकर धमकाने गया था।