गाजियाबाद के रहीसपुर स्थित खेल परिसर में युवाओं ने मातृ दिवस पर अपनी माताओं के नाम के पौधे लगाए। किसान सुरविंद्र ने बताया कि हमने मातृ दिवस पर अपनी माताओं को उपहार के रूप में आज लगभग 1100 पौधे लगाए है। उन्होंने बताया कि पेड़ भी मां जैसे ही होते है वो हमें खाने को फल देते है, धूप से बचने के लिए छांव देते है और जीवन के लिए ऑक्सीजन देते है। इस दौरान चमन सिंह, रोहित चौधरी, सन्नी चौधरी, विकास शर्मा व अन्य युवाओं ने अपनी माताओं के नाम का पौधरोपण किया।