गाजियाबाद के साहिबाबाद में कनावनी गांव के लोगों ने बिजली कटौती से परेशान होकर बृहस्पतिवार को नीति खंड स्थित ऊर्जा उपकेंद्र कार्यालय का घेराव किया। लोगों का कहना है कि पहले गांव में नीतिखंड ऊर्जा उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति हो रही थी। वर्तमान में शक्तिखंड चार स्थित ऊर्जा उपकेंद्र से बिजली जोड़ी गई है। रोजाना 10-12 घंटे की बिजली कटौती हो रही है। स्थानीय निवासियों ने दोबारा से नीतिखंड स्थित ऊर्जा उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति करने के मांग की है।