फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादनगर में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई पर लोगों ने बांटी मिठाई

भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई पर लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए गये। इंडियन एयरफोर्स ने मंगलवार रात पाकिस्तान और पीओके यानी पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर एयर स्ट्राइक की। हमले में 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। भारत की ये जवाबी कार्रवाई पहलगाम हमले के 15 दिन बाद की गई है और भारत सरकार ने इसका नाम ऑपरेशन सिंदूर दिया है। शहजाद चौधरी, नितिन शर्मा, दमयंती सिंह, शालिनी शर्मा, नितिन गोयल, पवन त्यागी, अमित त्यागी, बिंदु त्यागी, रचना त्यागी, शोभा त्यागी, सोनिया, संजू, ममता, योगेश त्यागी, गीता, दीपा, त्रिवेंद्र गुप्ता, सुमित गर्ग, जावेद अमन, इरफान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें