फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: कनावनी में बिजली-पानी की किल्लत, गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी पर किया प्रदर्शन

इंदिरापुरम में कनावनी क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परेशान स्थानीय निवासी बृहस्पतिवार को कनावनी पुलिस चौकी पहुंच गए और बिजली-पानी की समस्या को लेकर जमकर विरोध जताया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले 17-18 वर्षों से बिजली व्यवस्था बदहाल बनी हुई है। कई घरों में अब तक बिजली के मीटर नहीं लगे हैं, जबकि पूरे इलाके में छोटे क्षमता वाले ट्रांसफार्मरों के सहारे आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान में सभी ट्रांसफार्मर फुंकने से हालात और खराब हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी में छोटे-छोटे बच्चे बिना बिजली के परेशान हैं। बिजली नहीं होने से घरों में पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई है। लोगों का आरोप है कि ऊर्जा निगम न तो ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ा रहा है और न ही स्थायी समाधान कर रहा है। हर साल गर्मी आते ही यही संकट खड़ा हो जाता है। नाराज लोगों ने बुधवार रात करीब नौ बजे सीआईएसएफ रोड पर जाम भी लगाया था। उस दौरान पुलिस प्रशासन ने देर रात तक बिजली बहाल कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन पूरी रात बीतने के बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं हुई। इससे नाराज उपभोक्ता करीब ढाई घंटे तक कनावनी चौकी में बैठे रहे और बिजली-पानी की मांग करते रहे। पुलिस प्रशासन ने लोगों को जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि जब तक बिजली नहीं आती, तब तक निगम की ओर से पानी के टैंकर भेजे जाएंगे। मौके पर तीन पानी के टैंकर भेजे गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें