गाजियाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरू होने वाला है। यह रोड शो मालीवाड़ा से चौधरी मोड़ तक होगा। रोड शो का रूट 1400 मीटर का है। इस रोड शो का मूल उद्देश्य पश्चिमी यूपी को साधने का है। इससे पहले दोपहर में पीएम मोदी ने सहारनपुर में रैली की। पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं मस्ती में झूमती हुई दिखाई दे रही हैं।