गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट वाली एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अबरार पुत्र अनवार निवासी ग्राम पिपलैडा धौलाना जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ लूट, गैंगस्टर और चोरी सहित करीब दो दर्जन मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं।