फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: पॉक्सो एक्ट में वांछित तीन अपराधियों को मोदीनगर पुलिस ने पकड़ा, सामूहिक कुकर्म का है आरोप

तीन युवकों द्वारा किशोर के साथ सामूहिक कुकर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने राजस्थान ले जाकर किशोर से कुकर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय किशोर कॉलोनी निवासी तीन युवकों के साथ काम करता है। पिछले दिनों किशोर अपने साथियों के साथ राजस्थान के अजमेर काम करने के लिए गया था। आरोप है कि अजमेर में किशोर से उसके तीन दोस्तों ने कुकर्म किया और वीडियो बना लिया। इतना ही नहीं मोदीनगर आने पर भी किशोर के साथ कुकर्म किया गया। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। डर के कारण किशोर ने अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें