फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एमबीबीएस छात्र की हादसे में मौत, कार की हालत देख समझ जाएंगे कितना भयंकर था हादसा

गुरुवार तड़के चार बजे प्रताप विहार से दिल्ली की तरफ जा रही कार वृंदावन ग्रीन यू टर्न के पास डिवाइडर से टकरा गई। कार में गाजियाबाद स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के दो छात्र प्रयागराज निवासी अभिषेक सोमवंशी और सिद्धार्थनगर निवासी अवतांश पांडे सवार थे। हादसा इतना भयंकर था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायल अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं अवतांश का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मृतक छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें