लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने रविवार को 'का बा' फेम नेहा राठौर के ट्वीट्स और वीडियो को देशविरोधी करार देते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। विधायक ने लोनी कोतवाली में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। गुर्जर ने आरोप लगाया कि नेहा राठौर अपने ट्वीट्स और वीडियो के जरिए देश के खिलाफ सुनियोजित प्रोपेगंडा फैला रही हैं और पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति पैदा करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने दावा किया कि यह देश के खिलाफ युद्ध और बड़े षडयंत्र का हिस्सा हो सकता है। विधायक ने आगे कहा कि नेहा राठौर कथित तौर पर आईएसआई एजेंट के रूप में कार्य कर रही हैं और कट्टरपंथी देशों से फंडिंग लेकर आतंकी संगठन TRF से जुड़े कनेक्शन रखती हैं। सोशल मीडिया पर भी नेहा राठौर के ट्वीट्स और वीडियो को लेकर नेटिजन्स में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।