फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: फैक्टरी का छज्जा गिरने की घटना की जानकारी देती घायल युवती मुन्नी

राजेंद्र नगर ओद्योगिक क्षेत्र स्थित कुकर बनाने की फैक्टरी का बृहस्पतिवार रात अचानक छज्जा गिर गया। छज्जे के मलबे में दबने से महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने मलबे से बाहर निकाला। घायलों को गाजियाबाद एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने के बाद पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे है। घायल दीपक कुमार और सनोज कुमार को हल्की चोटें आई है। तीन अन्यों का इलाज चल रहा है। होश में आने के बाद तीनों के बारे में जानकारी होगी। दीपक और सनोज फैक्टरी में काम करते हैं। यह फैक्टरी राजकुमार शर्मा की है। एसीपी साहिबाबाद स्वैता यादव ने बताया कि मामले में जानकारी की जा रही है। शिकायत आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें