फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indigo Crisis: गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से भी रद्द हुईं कई इंडिगो की फ्लाइट्स, यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

साहिबाबाद। इंडिगो एयरलाइंस कंपनी में तकनिकी व स्टाफ की समस्या के चलते गत नौ दिनों से देश भर के एयरपोर्ट पर यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हिंडन एयरपोर्ट से भी 2 से 9 दिसंबर के बीच इंडिगो की कई उड़ान रद्द रही। इस दौरान यात्रियों को परेशानी रही। ऐसे विपरीत परिस्थितियों में यात्रियों की सहुलियत के लिए हिंडन एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। टर्मिनल के अंदर और एयरपोर्ट परिसर में भी इस नंबर को चस्पा कराया गया है। एयरपोर्ट निदेशक डॉ. चिलका महेश ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि आठ दिन में 36 उड़ाने रद्द रहीं। इस संकट में यात्रियों को काफी असुविधा हुई और इसी को देखते हुए अब यात्रियों के लिए हिंडन एयरपोर्ट की ओर से हेल्पलाइन नंबर 7428007358 जारी किया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति हो तो एयरपोर्ट प्राधिकरण यात्रियों की हरसंभव मदद के लिए तत्पर रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें