उत्तर प्रदेश में बीते कुछ सालों में कई शहरों के नाम बदल दिए गए हैं। इसमें बड़े शहरों और रेलवे स्टेशनों के नाम भी शामिल हैं। एक बार फिर नाम बदलने की मांग जोर पकड़ती हुई दिख रही है। इस बार राजधानी के पास गाजियाबाद शहर का नाम बदलने की हिंदू रक्षा दल ने मांग की है।