गाजियाबाद में नंदग्राम थाना क्षेत्र के सिहानी चौकी के नजदीक घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही चार वर्षीय बच्ची को पड़ोसी खिलाने के बहाने अगवा कर ले गया। जहां आरोपी ने खाली पड़े प्लाट में बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर आरोपी ने मासूम के सिर में पत्थर दे मारा। जिसकी मौके पर मौत हो गई। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और बच्ची के शव को मेडिकल परीक्षण को भेज दिया है।