फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: मुरादनगर के स्पोर्टस अकादमी क्रीड़ास्थल पर ‘वॉलीबॉल’ प्रतियोगिता

मुरादनगर के ओम सन पब्लिक स्कूल के स्पोर्टस अकादमी क्रीड़ास्थल पर अन्तर्हाउस ‘वॉलीबॉल’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 10 के शेक्सपियर हाउस और कक्षा 12 के मैथिली शरण गुप्त हाउस के मध्य रोमांचक मैच खेला गया। स्कूल निदेशक अनुराग गुप्ता ने वॉलीबॉल खेल को चुस्ती-फुर्ती, एकाग्रता व टीम वर्क के गुणों का समन्वित रूप बताया। छात्रों में एकता व सौहार्द की भावना का विकास करने में खेलों की अहम् भूमिका होती है। पहला मैच 14-21 व दूसरा मैच 18-21 से कक्षा 12 के मैथिली शरण गुप्त हाउस ने असद के नेतृत्व में बड़ी निपुणता से कड़ा मुकाबला करके जीत लिया। विपक्षी टीम शेक्सपियर हाउस ने देवांश त्यागी के नेतृत्व में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कोच गजेंद्र त्यागी व रमन शर्मा ने मैच को बडे अनुशासन के साथ सम्पन्न कराया। स्कूल प्रधानाचार्या डा0 पूर्णिमा वार्ष्णेय ने विजयी टीम को विजय प्राप्त करने की हार्दिक शुभकामना दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें