फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में हाउस टैक्स पर बवाल: सपा कार्यकर्ताओं का नगर निगम ऑफिस के बाहर हंगामा, पार्षदों ने भी विरोध जताया

अनुज कुमार Updated Sat, 07 Mar 2026 01:30 PM IST

नगर निगम कार्यालय में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। विरोध को देखते हुए भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया। सदन में अभी तक सभी पार्षदों ने हाउस टैक्स के बढ़ने के विरोध किया। पार्षदों ने कहा कि इस टैक्स के बाद जनता के बीच जाना मुश्किल हो गया है। पूर्व में हुई बैठक में टैक्स बढ़ने को वापस लेने की बाद थी, लेकिन इसका कोई दस्तावेज अभी तक नहीं मिला। आने वाले दिनों चुनाव आने है, अगर कुछ नहीं किया तो गाजियाबाद में बदलाव को सकते है। कुछ पार्षदों ने कहा कि टैक्स बढ़ना गलत नहीं ,जिस प्रकार से टैक्स बढ़ाया गया वह गलत है। वहीं दूसरी तरफ हाउस टैक्स के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम ऑफिस के बाहर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें रोका। मौके पर एसीपी नंदग्राम मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें