फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी-मकरसंक्रांति पर बाजारों में रौनक, खरीदारी से गुलजार हुए बाजार

लोहड़ी और मकरसंक्रांति के पर्व को लेकर गाजियाबाद के बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ठंड के बावजूद लोग परंपरागत पूजन सामग्री, तिल-गुड़, रेवड़ी, मूंगफली, मूर्ति, सजावटी सामान और ऊनी कपड़ों की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ रहे हैं। खासकर शाम के समय बाजारों में भारी भीड़ नजर आ रही है। लोहड़ी और मकरसंक्रांति पर तिल और गुड़ का विशेष महत्व होता है। बाजारों में देसी गुड़, तिल के लड्डू, गजक, रेवड़ी और मूंगफली की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार महंगाई के बावजूद बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। वसुंधरा सेक्टर -13 और 16 के बाजारों में अच्छी भीड़ देखी जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार बिक्री बेहतर है। लोग गिफ्ट पैक, मुंगफली और पॉपकॉन की खरीदारी ज्यादा कर रहे हैं। मकरसंक्रांति पर स्नान–दान और पूजा को लेकर पूजा सामग्री की दुकानों पर भी खास चहल-पहल है। मिट्टी के दीपक, पूजा कलश, सूर्य देव की तस्वीरें और रंग-बिरंगे पतंगों की खरीदारी जोरों पर है। वहीं लोहड़ी के लिए लकड़ी, मूंगफली और पारंपरिक सजावटी सामान भी खूब बिक रहा है। पर्व के मौके पर लोग नए कपड़े पहनने को भी शुभ मानते हैं। लोहड़ी के मौके पर रिश्तेदारों को देने के लिए ड्राई फ्रूट्स और गिफ्ट हैम्पर की बिक्री भी बढ़ी है। खासतौर पर महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा और पूजा सामग्री की खरीदारी करती नजर आईं, वहीं बच्चों में पतंग और मिठाइयों को लेकर खास उत्साह देखा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें