गाजियाबाद के अंकुर विहार पुलिस ने वाहन चोरी के कुख्यात बदमाश आमिर उर्फ कालिया को मुठभेड़ में पकड़ा है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई। एक दर्जन से अधिक मुकदमों वाला आरोपी गिरफ्तार हुआ है। जिसके पास से अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी बरामद हुई है।