किसान संघर्ष समिति वेव सिटी के प्रभावित किसानों ने अपनी 2014 की मांगों को लेकर सोमवार को एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। बिल्डर व जीडीए अधिकारियों से वार्ता नहीं हुई तो किसान वेव सिटी में महापंचायत करने को विवश होंगे। वेव सिटी बिल्डर से प्रभावित किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर वहां अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया तथा किसान संघर्ष समिति वेव सिटी के बैनर तले जिलाधिकारी को दिये ज्ञापन में किसानों का बिल्डर से 2014 में हुआ समझौता लागू करने की मांग को दोहराया।किसानों का कहना है कि वेव सिटी में किसान संघर्ष समिति का धरना 5 माह से चल रहा था मगर पुलिस ने किसानों को वहां से बल पूर्वक हटा दिया था। सैकड़ों की संख्या में किसानों ने सोमवार सुबह वेव सिटी से बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी करते हुये कलेक्ट्रेट पहुंचकर वहां धरना-प्रदर्शन किया तथा संघर्ष समिति वेव सिटी के लेटर पेड पर जिलाधिकारी को अपनी मागों के लिये एक ज्ञापन सौपां,जिसमें वर्ष 2014 में बिल्डर व जीडीए अधिकारियों के मध्य हुये किसानों के साथ समझौते को लागू करने के लिए कहा गया अन्यथा किसान वेव सिटी में महापंचायत करने के विवश होंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।ज्ञापन पर मुख्य रूप से सतीश त्यागी, अनुज चौधरी,देवेन्द्र कुमार शर्मा व गजेन्द्र फौजी के हस्ताक्षर हैं।