गाजियाबाद स्थित मसूरी क्षेत्र के डासना फ्लाईओवर पर सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे ऑल्टो कार में एक निजी बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार पहले विज्ञापन के पोल से टकराकर घूमी और दो चक्कर घूमने के बाद डिवाइडर पर लगे खंभे से टकराकर अटक गई। कार आगे पीछे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में दो भाई सवार थे। दोनों बाल बाल बचे।