मुरादनगर सरना में घर के बाहर खड़ी कार को हटाने के लिए कहना एक परिवार को महंगा पड़ गया। कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट, तोड़फ़ोड़ कर फायरिंग की। पुलिस ने तहरीर पर छह नामजद समेत 56 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पांच को गिरफ्तार किया। सरना गांव में सतेंद्र त्यागी परिवार समेत रहते है। बताया कि सोमवार को उनके घर के गेट पर खुर्मपुर गांव निवासी विकास ने अपनी कार खड़ी कर रखी थी। बताया कि जब विकास से गेट से कार हटाने को कहा तो वह गाली गलौच कर चला गया। आरोप है कि कुछ समय बाद विकास दोबारा अपने साथ 50 से अधिक साथियों के साथ आया और सतेंद्र त्यागी के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फ़ोड़ शुरू कर दी, आरोप है कि आरोपियों ने कई राउंड फायरिंग भी की। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों को आता देख आरोपी फरार हो गए। पीड़ित सतेन्द्र त्यागी के भतीजे गौरव त्यागी ने वारदात की तहरीर दी। एसीप ने बताया कि तहरीर पर विकास कुमार,आकाश कुमार ,देवेन्द्र कुमार उर्फ टीटू निवासी खुर्मपुर ,यशु,निखिल चिकारा,आसिफ मलिक व 50 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बताया कि विकास ,देवेन्द्र कुमार उर्फ टीटू , नकुल ,यशु व आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है।