फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में साया जैनिथ सोसायटी में जीडीए आदेश पर बढ़ा बिल्डर और एओए का विवाद

श्याम जी. Updated Sat, 26 Apr 2025 07:38 PM IST

अहिंसा खंड-2 की साया जेनिथ सोसायटी में जीडीए अधिकारियों के दो अलग-अलग आदेशों को लेकर शनिवार को एओए (अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन) और बिल्डर के बीच विवाद शुरू हो गया। एओए सोसायटी के सड़क की ओर के हिस्से में बाउंड्री वॉल बनाना चाहता है, जिसका बिल्डर और उसकी टीम लगातार विरोध कर रही है। एओए ने आरोप लगाया कि उन्होंने एक अप्रैल को जोनल छह के प्रभारी से बाउंड्री वॉल निर्माण का आदेश प्राप्त किया था। शनिवार को विवाद बढ़ने पर प्रवर्तन प्रभारी पीयूष सिंह मूल आदेश की कॉपी ले गए और इसके स्थान पर जीडीए का दूसरा आदेश थमा दिया गया, जिसमें बाउंड्री वॉल का निर्माण रोकने और 29 अप्रैल को जीडीए कार्यालय में अपनी बात रखने के लिए बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें