फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले जाम होने की वजह से सोसायटी के अंदर भरा गंदा पानी

गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित न्यायखंड-एक में नाले और अंडर ग्राउंड पुलिया चोक होने की वजह से सुपरटेक आइकॉन सोसायटी के कम्पाउंड में गंदा पानी भरा हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले दो महीने से सोसायटी के सामने और अंदर पानी भरा हुआ है। लोगों को सोसायटी से बाहर निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बदबू और गंदगी के कारण लोगों का घरों के अंदर रहना भी मुश्किल हो गया है। सोसायटी के लोग पिछले दो महीने में कई बार मेयर और नगर आयुक्त को ज्ञापन भी दे चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें