पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ के आदेश का असर देखने को मिला। पूर्व में अपराधों में लिप्त रहे अपराधियों को रविवार दोपहर थाने बुलाकर सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय और थानाध्यक्ष भोजपुर अमित शर्मा ने सभी अपराधियों को भविष्य में अपराध न करने के संबंध में प्रोत्साहित किया और भविष्य में अपराध न करने की शपथ दिलाई।