सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पुलिस शनिवार देर रात पाइप लाइन बम्बे फ्लैटों के पास पुलिया पर चैकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक सवार कल्लूगढ़ी की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसके द्वारा बाइक न रोककर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए बाइक मोड़ कर भागने लगा।