फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएमएस आईटी में समन्वय संवाद गोष्ठी का किया गया आयोजन

मसूरी क्षेत्रांतर्गत जेएमएस आईटी में समन्वय संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया, एसीपी लिपि नगाइच व थाना प्रभारी अजय चौधरी को अच्छे कार्य करने पर सम्मानित किया गया। मसूरी क्षेत्र स्थित जेएमएसआईटी में सोमवार को समन्वय संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जेएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चेयरमैन राकेश सिंघल, एसीपी मसूरी लिपि नगाइच, थाना मसूरी प्रभारी अजय चौधरी, क्षेत्र के समाजसेवी, ग्राम प्रधान, पत्रकार, शिक्षक और नर्स बड़ी संख्या में मौजूद रहे। गोष्ठी के दौरान समाजसेवी गोपी ने एसीपी लिपि नगाइच और थाना प्रभारी अजय चौधरी को फूलमाला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसीपी लिपि नगाइच ने कहा कि वर्तमान समय में लोगों को नये नये तरह के क्राइम से बचाने के लिए जागरूक करना आवश्यक है। समाज के हर वर्ग शिक्षक, नर्स, पत्रकार और समाजसेवी महिलाओं को सुरक्षा और अपराध रोकथाम के लिए आगे आना चाहिए।उन्होंने कहा कि महिला संबंधित अपराधों और धोखाधड़ी की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हो रही है। लोगों को चाहिए कि वे अपने आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवाएं ताकि अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके और घटनाओं का सही अनावरण हो सके।अपराधी को अगर पता रहे कि वह केमरे की नजर में है तो वह वहां आपराधिक घटना करने से बचेगा,इसलिये अपील है कि घरों व दुकानों तथा गांव में चौराहों पर सीसीटीवी केमरे जरुर लगवायें।साथ ही संस्थाओं को भी निरंतर जागरूकता अभियान चलाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग सजग हों।गोष्ठी में साइबर अपराधों पर विस्तृत चर्चा की गई। एसीपी नगाइच ने बताया कि इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एआई, ठगी, फोटो-वीडियो के साथ छेड़छाड़ और चरित्र हनन जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। साइबर क्राइम से बचाव के लिए लोगों को सतर्क रहना और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरन्त पुलिस को देनी चाहिए।कार्यक्रम में रजापुर ब्लाक प्रमुख मोनिका चौधरी व भारतीय किसान यूनियन बलराज व सुनील गुट के पदाधिकारी भी शामिल हुए। सभी ने सामूहिक प्रयासों के जरिए समाज को अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें