गाजियाबाद के साहिबाबाद में शालीमार गार्डन इलाके में दिन दहाड़े गुरुवार को दर्जनभर लोगों ने निर्माण सामग्री विक्रेता को पीटकर दुकान के गल्ले से 50 हजार रुपये की नकदी निकाल ली और फरार हो गए। मारपीट में दुकान मालिक के दोनों हाथों की हड्डी भी टूट गई। उनका दिल्ली के जीबीटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शालीमार गार्डन निवासी सद्दाम ने बताया कि उनके पिता निर्माण सामग्री की दुकान शालीमार गार्डन के मुख्य बाजार में चलाते हैं। बताया कि बृहस्पतिवार को उनके पिता दुकान पर अकेले बैठे थे। सुबह करीब 11 बजे करीब 10-12 लड़के पहुंचे और उनके पिता से बुरी तरह मारपीट की। आरोप यह भी है कि आरोपी गल्ले से 50 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए।