महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को पीएम विद्यालय जनपद स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीएम सिटी गंभीर सिंह ने किया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रतियोगिता में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। खेलकूद में शॉट पुट और 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। इस दौरान बीएसए ओपी यादव, अनुज त्यागी, काजल छिब्बर, राजकुमार व अन्य शिक्षक मौजूद रहे।