फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजियाबाद पुलिस की मुठभेड़ में चेन स्नेचर के पैर में लगी गोली

आकाश दुबे Updated Fri, 07 Mar 2025 12:18 PM IST

गाजियाबाद की मधुबन बापूधाम पुलिस ने बाइक सवार चैन स्नेचर को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात मैनपुर रोड पर पुलिस चेकिंग देखकर एक युवक बाइक मोड़कर भागने लगा। टीम ने बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो तमंचे से गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। पूछताछ में अपना नाम सोनू उर्फ सोनी वाल्मीकि उर्फ सोनू शाहपुरिया निवासी शाहपुर थाना मुरादनगर हाल पता – ब्रजनगरी नन्दग्राम बताया है। पकड़े गए सोनू ने बताया कि उसने अपने साथ सन्नी के साथ हैड कांस्टेबल की पत्नी और बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन लूटकर भाग गए थे। लूट के मोबाइल और कुछ नकदी भी बरामद की गई है। बताया कि इसके साथी को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें