फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गाजियाबाद में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- 2017 के बाद मेडिकल कॉलेजों की संख्या में चार गुणा वृद्धि हुई

आकाश दुबे Updated Thu, 06 Mar 2025 07:33 PM IST

गाजियाबाद के मोदीनगर में सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बृहस्पतिवार सुबह दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एसआरएम के सामने निवोक हॉस्पिटल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर बोलते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या में चार गुणा वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि आबादी के हिसाब से चिकित्सा सेवाएं देना सरकार का दायित्व है। मगर आजादी के बाद किसी सरकार ने आबादी के हिसाब से चिकित्सा सेवा विस्तार पर ध्यान नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने चिकित्सा क्षेत्र में रिकॉर्ड कार्य किए हैं। भाजपा सरकार से पहले प्रदेश में 17 मेडिकल कॉलेज थे, जिनकी संख्या बढ़कर अब 80 के आसपास हो गई। इनमें 35 सरकारी और 30 निजी क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज हैं। इसके अलावा 20 नए मेडिकलों में इसी वर्ष पढ़ाई शुरू हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें