फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से चेन लूटने वाला मुठभेड में गिरफ्तार

गाजियाबाद के नंदग्राम के राजनगर एक्सटेंशन में महिला से चेन लूटने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने अपने बचाव में गोली चलाई तो गोली आरोपी के पैर में लग गई। आरोपी की पहचान नईम निवासी मोहल्ला, बाजीगरान, डासना के रूप में हुई। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस हिंदनगर चिपियाना के पास पुलिस बेरिकेड लगाकर चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध बाइक पर आता दिखा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगे। बाइक की रफ्तार तेज होने की वजह से उसकी बाइक फिसल गई। जैसे ही वह गिरा तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। पुलिस ने भी अपने बचाव में गोली चलाई तो आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी से एक तमंचा, चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में पता चला कि बीते शनिवार को वीवीआईपी मॉल के सामने महिला से चेन लूटी थी। उस चेन को बेचकर वह लौट रहा था। बेची गई रकम में से 5200 रुपये भी बरामद हुए। आरोपी के आपराधिक इतिहास की पुलिस टीम जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें