दिल्ली से मेरठ जा रहे आजाद समाज पार्टी प्रमुख व नगीना लोकसभा से सांसद चंद्रशेखर आजाद को राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) नौ पर पुलिस ने रोका तो बवाल हो गया। मामला शनिवार की दोपहर करीब 3:45 बजे का है। दिल्ली हवाईअड्डे से चंद्र शेखर आजाद मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र के कपसाड़ गांव जा रहे थे। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तब इंदिरापुरम, खोड़ा और कौशांबी ने फोर्स के साथ यूपी गेट पर बेरिकेडिंग कर दी।