आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर आम आदमी पार्टी की जनपद इकाई के द्वारा विरोध प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गयाl विगत दिनों महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले के महान जीवन और संघर्षों पर आधारित एक महत्वपूर्ण फिल्म पर सेंसर बोर्ड द्वारा रोक लगाई गई है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आप जिलाध्यक्ष निमित यादव ने कहा कि यह रोक न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर आघात है, बल्कि हमारे देश के महान समाज सुधारकों की विचारधारा को दबाने का भी प्रयास प्रतीत होती है।