फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 33 हजार की लाइन की चपेट में आने से मजदूर झुलसा

ट्रानिका सिटी थाना क्षेत्र के दोलत नगर कॉलोनी में निर्माणधिन मकान में सरीया छत पर चढ़ाने के दौरान मजदूर 33 हजार की बिजली लाइन की चपेट में आ गया। एसीपी सिध्दार्थ गौतम ने बताया कि सूचना मिली कि चर्च कॉलोनी दौलत नगर ट्रानिका सिटी में बिजली से जल गया है। मकान मालिक फुरकान पुत्र वकील निवासी चर्च कॉलोनी दौलत नगर थाना ट्रानिका सिटी अपने मकान का निर्माण कार्य कर रहा था। जिसमें मजदूर हाशिम (30) पुत्र नसीम निवासी गिरजाघर के पास दौलत नगर थाना ट्रानिका सिटी मूल निवासी मोहनिया थाना सिपौल जिला अरनिया बिहार निमार्णाधीन बन रहे थे। वह दो मंजिला मकान पर सरिया लेकर जा रहे थे। सरिया मकान के ऊपर से गुजर रही 33000 की विद्युत लाइन से टच हो गया। जिससे मजदूर हाशिम लगभग 40 फीसदी झुलस गया है। घायल को उपचार के लिए 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। हाशिम को जीटीबी अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है। परिजनों को अवगत कराया दिया गया है। घायल मजदूर हाशिम खतरे से बाहर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें