यूपी के गाजियाबाद जिले के मसूरी में एनएच नौ स्थित अहसान होटल के पास प्लास्टिक (पन्नी,फॉम) गोदाम में भयंकर आग लग गई। गोदाम मालिक ने पुलिस को दी सूचना, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को सूचना दी, फायर ब्रिगेड टीम ने पहुंचकर एक घंटे आग पर काबू पाया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।