कौशांबी थाना क्षेत्र के एमएमटी टावर निवासी ग्रॉसरी कारोबारी संदीप अग्रवाल और उनके भाई से दिल्ली के डीएलएफ कॉलोनी निवासी सतीश दहिया और उसके आठ-दस साथियों ने जमकर मारपीट की। विवाद की वजह करीब छह लाख रुपये के लेनदेन सामने आई है। आरोपी पहले कारोबारी के घर में घुसे और माता-पिता व भाइयों से अभद्रता की। इसके बाद रास्ते में कारोबारी को घेरकर मारपीट की। इसकी सीसीटीवी कैमरा फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वारदात 25 अप्रैल रात करीब आठ बजे की है। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि कारोबारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।