फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गाजियाबाद की एक लिफ्ट में फंसा बच्चा, सामने आया वीडियो, आरडब्ल्यूए ने सकुशल बाहर निकाला

कौशांबी थाना क्षेत्र स्थित मीडिया मजेस्टिक टावर की लिफ्ट में एक बच्चा फंस गया। सोसायटी के मेंटेनेंस डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को जानकारी होते ही उन्होंने तुरंत लिफ्ट का दरवाजा खोल बच्चे को बाहर निकाला। फिर से लिफ्ट को चालू कर दिया। इस घटना में न तो लिफ्ट में कोई खराबी थी, न ही मेंटिनेस में कोई कमी थी, न ही किसी की कोई लापरवाही थी। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बीके गोयल का कहना है कि बच्चे के शरारती होने की वजह से वह लिफ्ट में फंस गया था। घटना का सीसीटीवी जो सामने आया है। उसमें बच्चा चौथे फ्लोर पर लिफ्ट में घुसता है और ग्राउंड फ्लोर पर जाने के लिए बटन दबाता है। जैसे ही लिफ्ट चालू हुई उसके कुछ देर बाद बच्चे ने लिफ्ट का दरवाजा अंदर से जबरन खोल दिया। जिसके बाद लिफ्ट रुक गई। लिफ्ट रुकते ही बच्चे ने दरवाजा एक बार फिर बंद कर दिया। लेकिन लिफ्ट उसी जगह पर फंसकर रुक गई। लिफ्ट में फंसा बच्चा घबरा गया और फिर लिफ्ट में रोने लगा और मदद की गुहार लगाने लगा। इसी दौरान बच्चों ने देखा लिफ्ट में सीसीटीवी लगा है। जिसकी तरफ मुंह करके बच्चा मदद की गुहार लगाने लगा। सीसीटीवी देख रहे हैं मेंटेनेंस डिपार्टमेंट ने जब बच्चे को लिफ्ट में फंसा देखा तो उन्होंने जाकर तुरंत बच्चे को से कुशल लिफ्ट से बाहर निकाला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें